November 2, 2026 11:29 pm

मऊ: सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

हसनैन आजमी ब्यूरो चीफ मऊ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मऊ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड परदहाँ के अंग्रेजी माध्यम कम्पोजिट विद्यालय कहिनौर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण, महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके उपरांत जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं, समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में जागरूक किया गया। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में बताया गया। वहीं बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम के माध्यम से छह माह की आयु के बाद बच्चों को उचित एवं पौष्टिक आहार दिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र लाभार्थियों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। संबंधित विभागों द्वारा ग्रामीणों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को भी सुना गया। ग्रामीणों द्वारा सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, आवास, पेंशन, राशन, रोजगार एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रकरण अधिकारियों के समक्ष रखे गए। अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों को लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता एवं सुगमता से प्राप्त हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें