हसनैन आजमी ब्यूरो चीफ मऊ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुहम्मदाबाद गोहना मऊ कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला वीआरके इंटर कॉलेज निवासी कुशीनगर में तैनात एक सिपाही की रविवार को सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि धीरेंद्र कुमार उम्र 42 वर्ष कुशीनगर जनपद में पुलिस विभाग में तैनात था और अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिपाही की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई।
सिपाही की मौत की सूचना उसके परिवार को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास होकर मौके के लिए रवाना हो गए। आसपास के लोग और रिश्तेदार भी शोक जताने के लिए सिपाही के घर पहुंचने लगे।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि मृतक सिपाही अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर था और ड्यूटी के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करता था। अचानक हुई मौत से विभाग के कर्मचारी भी स्तब्ध हैं। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
परिजनों ने बताया कि सिपाही की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी असमय मौत से गांव और क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। सिपाही की पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया धीरेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था धीरेंद्र के तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ी बेटी पल्लवी बेटा आदित्य और अभय का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है खबर लिखे जाने तक शव घर नहीं पहुंचा था।











