November 2, 2026 9:35 pm

हरियाणा समाचार: जन्माष्टमी कार्यक्रम में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी किए गिरफ्तार; वारदात में प्रयोग बोलेरो गाड़ी की बरामद।

मुख्य आरोपी प्रमोद और विकास पर पहले से दर्ज हैं हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के दर्जनों संगीन मामले

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा दीपक तिवारी

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गांव बोडिया कमालपुर के मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग करने, ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने और दहशत फैलाने के मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी प्रमोद उर्फ सोनू, गांव मांढिया खुर्द निवासी विकास उर्फ चिकू, संजीत उर्फ बचिया व धर्मेंद्र उर्फ शोले के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गांव बोडिया कमालपुर निवासी पूर्व सैनिक एवं मंदिर कमेटी के सदस्य अभय सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की गत 4-5 सितंबर की रात को उनके गांव के मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण (महिलाएं व पुरुष) मौजूद थे। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए चारों आरोपियों में से प्रमोद उर्फ सोनू और विकास उर्फ चिक्कू ने अपने हाथों में लिए अवैध पिस्तौल से ताबड़तोड़ हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपी अगले दिन का कार्यक्रम न होने देने और बीच में आने वाले को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस कार्रवाई व बरामदगी:

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार को सोंपी थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी की टीम ने सोमवार को दबिश देकर चारों आरोपियों को धर दबोचा। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ शोले के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली है। मंगलवार को पुलिस टीम चारों आरोपियों को घटनास्थल (मौका-ए-वारदात) के डिमार्केशन (निशानदेही) के लिए मौके पर लेकर गई।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास:

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से तीन आरोपी बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं:

प्रमोद उर्फ सोनू: इसके खिलाफ पहले भी थाना खोल, जाटूसाना व सदर रेवाड़ी में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, पोक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 8 संगीन मामले दर्ज हैं।

विकास उर्फ चिक्कू: इसके खिलाफ थाना जाटूसाना, रामपुरा, खोल, शहर रेवाड़ी व सदर रेवाड़ी में हत्या, छीना-झपटी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

संजीत उर्फ बचिया: इसके खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी संजीत उर्फ बचिया और धर्मेंद्र उर्फ शोले को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। वहीं, अवैध हथियारों की बरामदगी व गहन पूछताछ के लिए मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ सोनू और विकास उर्फ चिक्कू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें