November 2, 2026 6:56 pm

हरियाणा समाचार: धारूहेड़ा साबी नदी पुल के पास नए ट्रैफिक पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन; डीएसपी ट्रैफिक ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

रेवाड़ी 25 अगस्त ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम व नियंत्रित करने के उद्देश्य से आज धारूहेड़ा साबी नदी पुल (निकट गांव मसानी) के पास एक नए ट्रैफिक पुलिस बूथ का विधिवत शुभारंभ किया गया। हीरो मोटोकॉर्प कंपनी, धारूहेड़ा के सौजन्य से तैयार किए गए इस नए ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने कहा कि एनएच 48 साबी नदी पुल के पास यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है। इस नए ट्रैफिक बूथ के स्थापित होने से न केवल यातायात सुचारू रूप से संचालित होगा, बल्कि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने इस जनहितैषी पहल के लिए हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान धारूहेड़ा ट्रैफिक इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार ने आश्वस्त किया कि इस बूथ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती से क्षेत्र में ओवरस्पीडिंग, गलत लेन ड्राइविंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में हरि सरपंच (डूंगरवास), समाजसेवी प्रकाश खरखड़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उपस्थित सभी समाजसेवियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और हीरो मोटोकॉर्प की इस सांझा पहल की सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें