November 3, 2026 8:40 pm

गड्ढों अब नहीं चलेगी ढिलाई, एक सप्ताह में सड़कें हों गड्ढामुक्त : पर जिलाधिकारी

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र बरसात के बाद सड़कों पर उभरे जानलेवा गड्ढों को लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने साफ शब्दों में कहा है कि सड़कों की बदहाली दूर करने में अब किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी।जिलेभर में अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर गड्ढों को भरने और दुर्घटना की आशंका वाले मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं की रोकथाम की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सीधे आम लोगों की जिंदगी से जुड़ा मामला है। इसलिए कागजी खानापूर्ति के बजाय अधिकारियों की कार्रवाई जमीन पर दिखाई देनी चाहिए।

खराब सड़कों की अब होगी बारीकी से निगरानी

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, टोल प्लाजा, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। जिन रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं या जहां दुर्घटना का खतरा अधिक है, वहां बिना देरी किए मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले के अलग-अलग हिस्सों में क्षतिग्रस्त मार्गों की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा हुई। अधिकारियों से प्रत्येक सड़क कीवास्तविक स्थिति, चल रहे मरम्मत कार्य और लंबित मामलों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने की हिदायत दी।गड्ढे बने हादसे की वजह तो अफसर होंगे जिम्मेदार

जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि सड़क में गड्ढे के कारण यदि कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारी अथवा विभाग की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में उदासीनता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर जरूरी सुधार कराने के निर्देश भी दिए।

आवारा पशुओं पर भी चलेगा अभियान

सड़क हादसों की एक बड़ी वजह बन रहे निराश्रित और आवारा पशुओं को लेकर भी जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। नगर निकायों, जिला पंचायत राज विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने तथा उन्हें नियमानुसार गौशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर पशुओं की मौजूदगी से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बना रहता है। ऐसे में अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए और कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। उन्होंने कहा कि जिला सड़क सुरक्षा समिति में दिए गए निर्देश सिर्फ बैठकों की फाइलों तक सीमित नहीं रहने चाहिए। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके प्रयासों का असर सड़कों पर साफ नजर आए और आमजन को सुरक्षित आवागमन मिल सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज आशीष त्रिपाठी, संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता, एआरटीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गड्ढों पर अब नहीं चलेगी ढिलाई, एक सप्ताह में सड़कें हों गड्ढामुक्त : जिलाधिकारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें