November 2, 2026 10:25 pm

बलिया समाचार: बलिया का इकलौता नेता जिसे है सवर्ण समाज की चिंता! नागेंद्र पांडेय बोले – UGC हटाओ, सवर्ण बचाओ, आरक्षण हटाओ-समानता लाओ

बलिया ब्यूरो। आरक्षण पर दे दिया बड़ा बयान!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय ने सवर्ण समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद जिले की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।

नागेंद्र पांडेय ने कहा कि बलिया जनपद में वह इकलौते नेता हैं, जिन्हें सवर्ण समाज की चिंता है। उन्होंने नारा दिया – “UGC हटाओ, सवर्ण बचाओ। आरक्षण हटाओ, समाज में समानता लाओ!”

भाजपा नेता ने कहा कि आज समाज में समानता लाने के लिए आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। योग्यता को दबाया जा रहा है और सवर्ण समाज के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार सवर्ण समाज की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

नागेंद्र पांडेय अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। नगर विधानसभा से पूर्व में प्रत्याशी रह चुके पांडेय ने कहा कि उनका मकसद किसी समाज का विरोध नहीं, बल्कि सभी समाज में बराबरी और समान अधिकार लाना है।

उनके इस बयान के बाद समर्थकों में जहां जोश है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें