November 2, 2026 9:38 pm

मध्य प्रदेश समाचार: हल्द्वानी में खड़गे के मंच शुद्धिकरण प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, भाजपा पर जातिगत भेदभाव का विरोध

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा कथित रूप से मंच का “शुद्धिकरण” किए जाने की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी आगर मालवा ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी छावनी नाका चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से गांधी स्मृति वन (कंपनी गार्डन) तक सत्याग्रह एवं विरोध मार्च निकाला।

 

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छुआछूत, जातिगत भेदभाव और सामाजिक विभाजन के खिलाफ नारे लगाए तथा गांधीवादी मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “छुआछूत बंद करो”, “संविधान बचाओ” और “समानता का अधिकार हमारा अधिकार” जैसे संदेश दिए।

 

गांधी स्मृति वन पहुंचकर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सत्याग्रह सभा आयोजित की। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने कहा कि किसी राष्ट्रीय नेता के मंच को उनके जाने के बाद शुद्धिकरण के नाम पर धोना या साफ कराना न केवल राजनीतिक असहिष्णुता का परिचायक है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है।

 

पत्रकारों से चर्चा करते हुए तंवर ने भाजपा की इस कार्रवाई को “ओछी और तुच्छ मानसिकता” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और सामाजिक न्याय की विचारधारा में विश्वास रखती है तथा छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।

कार्यक्रम में समस्त ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। जिला मीडिया प्रभारी सचिन खरे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें