पत्रकार /विजेंद्र कुमार मौर्य
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डाला स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए।
वे डाला से मारकुंडी बाइक से लौट रहे थे।चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी ग्राम प्रधान 40 वर्षीय उधम सिंह गुरुवार की शाम किसी कार्य से बाइक से डाला गए थे। देर शाम वे डाला से बाइक से वापस लौट रहे थे। रात लगभग नौ बजे जैसे ही वे डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहुंचे। सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए।इससे उन्हें गंभीर चोट आई। उधर से गुजर रहे ओबरा सीओ ने गाड़ी रोक कर घायल ग्राम प्रधान को डाला स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया। ग्राम प्रधान की हालत गंभीर देख उन्हे प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।












