नीलेश वर्मा, संपादक | PNP NEWS
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान थाना चितबड़ागांव पर दर्ज मु.अ.सं. 103/2026, धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजेश प्रसाद खरवार (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गणेश प्रसाद खरवार, निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी, थाना दुबहड़, जनपद बलिया को 3 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे चितबड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित बगीचे से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अतुल कुमार
कांस्टेबल अभिषेक यादव
कांस्टेबल राहुल कुमार यादव
बलिया पुलिस ने बताया कि जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों एवं अन्य गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











