November 2, 2026 8:48 pm

बलिया समाचार: बिना मान्यता संचालित “ज्ञान गंगा विद्यापीठ” पर कार्रवाई, DIOS ने तत्काल बंद करने का दिया आदेश

संपादक पीएनपी न्यूज़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया, 03 अगस्त। जनपद के बांसडीह तहसील अंतर्गत सहतवार क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित किए जा रहे एक विद्यालय के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के निर्देश पर हुई जांच में विद्यालय नियमों के विपरीत संचालित पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, IGRS पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 400193280029252 में आरोप लगाया गया था कि वर्मा जूनियर हाई स्कूल” का नाम बदलकर ज्ञान गंगा विद्यापीठ” के नाम से बिना वैध मान्यता के विद्यालय संचालित किया जा रहा है।

 

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया के निर्देश पर जांच अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार, 03 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 10:15 बजे विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्यालय के संचालन से संबंधित अभिलेखों एवं उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाया गया।

 

जांच के उपरांत विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन दोबारा किया गया तो प्रबंधक एवं संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने सहित विधिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

 

जांच अधिकारी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्रेषित कर दी है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित अन्य विद्यालयों में भी हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि बिना मान्यता विद्यालय संचालित करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें