पीएनपी न्यूज़ / रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगर-मालवा 25 जुलाई 2026 प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का शनिवार को आगर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।।
प्रभारी मंत्री श्री नागर के सर्किट हाउस आगर पहुंचते ही पहुंचते ही कलेक्टर प्रीति यादव,अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव जिला पंचायत सीईओ , बी एस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक शेखर उइके ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक आगर माधव सिंह गहलोत,जिला अध्यक्ष ओम मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री जी का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया।
इस मौके पर एसडीएम मिलिंद ढोके एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश चंद्र मालवीय एवं जन प्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।











