November 2, 2026 9:47 pm

मध्य प्रदेश समाचार: लटक रहा बिजली का पोल, झूल रहे तार… कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जिम्मेदार अधिकारी मौन

पीएनपी न्यूज़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा /बारिश के मौसम में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। शहर के दशहरा मैदान क्षेत्र में एक बिजली का पोल कई दिनों से बुरी तरह लटका हुआ है और उसके तार सड़क पर झूल रहे हैं। हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा और पहली बारिश के कारण पोल की नींव कमजोर हो गई है। पोल एक तरफ झुक गया है और उससे तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं। स्कूली बच्चे, राहगीर और दोपहिया वाहन चालक इसी रास्ते से रोज गुजरते हैं।

 

लोगों में दहशत

स्थानीय निवासी ने बताया, “हमने 3-4 बार बिजली विभाग में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रात में अंधेरा होने पर तार दिखाई भी नहीं देते। अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”

 

जिम्मेदार मौन

हादसे की आशंका के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है। शिकायत करने पर सिर्फ “टीम भेजेंगे” कहकर टाल दिया जाता है।

 

लटके हुए पोल और खुले तार जानलेवा हो सकते हैं। बारिश में करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे पोल को तुरंत बदलकर नया फोन लगाना चाहिए मांग

क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत टीम भेजकर पोल को ठीक कराया जाए और हादसे से पहले जनहानि को रोका जाए।

प्रशासन से अपील: समय रहते कार्रवाई करें, वरना एक छोटी लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें