सोनभद्र। गत दिनों से आयेदिन हो रही बारिश से बिजली की खपत में काफी कमी आई है। इसी दौरान प्रदेश स्थित उत्पादन निगम एवं निजी क्षेत्र की विद्युत इकाईयों में आई तकनीकी खराबी से शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन काफी सकते में है।शुक्रवार की अपराह्न उत्पादन निगम की अनपरा, परीछा, जवाहरपुर, ओबरा, हरदुआगंज, पनकी बिजली घरों से 4477 मेगावाट तथा निजी क्षेत्र के विद्युत गृहों से 6556 मेगावाट बिजली ग्रिड को दी जाती रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अनपरा की 500 मेगावाट क्षमता वाली पांचवी इकाई 22 जुलाई की रात्रि 11 बजे तकनीकी खराबी से बंद हो गई है। प्रबंधन ने संभावना जताई है कि इस इकाई को शनिवार तक उत्पादनरत कर लिया जायेगा। निजी क्षेत्र एमईआईएल की 600 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई गत पखवारे से तकनीकी खराबी को लेकर बंद चल रही है।अनपरा अ से 490 मेगावाट, ब तापीय परियोजना से 364 मेगावाट, डी परियोजना से 938 मेगावाट तथा निजी क्षेत्र की एमईआईएल की पहली इकाई से 584 मेगावाट विद्युत उत्पादन का क्रम जारी रहा। प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 29578 मेगावाट तथा न्यूनतम मांग 20912 मेगावाट के आसपास बना रहा।











