November 2, 2026 9:00 pm

मुंबई में 30 युवक पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में होने का शक, ATS की बड़ी जांच शुरू

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुंबई में 20 वर्ष से कम उम्र के करीब 30 युवक महाराष्ट्र ATS की रडार पर हैं। जांच में सामने आया है कि इन युवकों का कथित तौर पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, शहजाद भट्टी युवाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए “गेमिंग मिशन” का सहारा ले रहा था। ऑनलाइन गेमिंग टास्क के नाम पर उनसे सार्वजनिक स्थानों की तस्वीरें और वीडियो मंगवाने की कोशिश की जाती थी।

ATS की गहन जांच जारी

जांच एजेंसियों के अनुसार, अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि किसी युवक ने भट्टी या उसके सहयोगियों के निर्देशों का पालन किया हो। इसके बावजूद ATS पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट और संपर्कों की विस्तृत जांच कर रही है।

साथियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

ATS के मुताबिक, शहजाद भट्टी के साथ आबिद जाट उर्फ आबिद छल, अजमल गुर्जर, हमाद मेमन, राणा हनीन और अशफाक बशीर आलम भी युवाओं से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले पुणे में 66 युवकों से पूछताछ की गई थी और अब मुंबई के 30 युवकों के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

ब्रेनवॉश और स्लीपर सेल की आशंका

जांच एजेंसियों को आशंका है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें देशविरोधी गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी और संवेदनशील जानकारियां जुटाने जैसे कामों में इस्तेमाल करने की कोशिश की जा सकती है। फिलहाल ATS पूरे नेटवर्क की बारीकी से जांच कर रही है और युवाओं से किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन संपर्क से सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें