November 2, 2026 10:35 pm

मध्य प्रदेश समाचार: सभी लम्बित भू-अर्जन प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर पात्र किसानों को मुआवजा राशी का शीघ्र भुगतान करें- कलेक्टर श्रीमती यादव 

कलेक्टर ने की जनसुनवाई-123 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पीएनपी न्यूज़

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा,14 जुलाई 2026/ जिले में आहू मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के मकान एवं भूमि के भू-अर्जन तथा अन्य सभी भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर पात्र किसानो व ग्रामीणों को मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, यह निर्देश कलेक्टर प्रीति यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट आगर में साप्ताहिक जनसुनवाई करते हुए सभी भू-अर्जन अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को दिए ।

जनसुनवाई में एडीएम आरपी वर्मा, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम कांकरिया के सभी ग्रामीणों ने कलेक्टर को आहू मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के मकान व भूमि के लम्बित मुआवजे के भुगतान संबंधी आवेदन दिया,इस पर कलेक्टर ने भू-अर्जन अधिकारियों को भू-अर्जन के सभी लम्बित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर मुआवजा राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए।

बड़ोद निवासी पुष्पा कुवंर ने पति द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने पर कार्यवाही करने संबंधी आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बेरडछाखेडी के दिव्यांग प्रेमसिंह के नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण दिलाने का अनुरोध करने पर कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय आगर को संबंधित दिव्यांग को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें