November 2, 2026 11:15 pm

बलिया समाचार: बांसडीह पुलिस की बड़ी सफलता: बिजली के सरकारी तार चोरी करने वाले गैंग के 5 सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

संपादक: PNP NEWS | बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में कोतवाली बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकारी बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 08 जुलाई 2026 की रात लगभग 11:00 बजे कोतवाली बांसडीह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हुसैनाबाद क्षेत्र में सरकारी बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश पिकअप वाहन से उतरकर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें धर्मेंद्र कुमार (31 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र पटेल निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी, जनपद बलिया के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ 2/3 जुलाई 2026 तथा 4/5 जुलाई 2026 की रात ग्राम हुसैनाबाद में सरकारी बिजली के तारों की चोरी की थी।

 

बरामदगी पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया—

 

* एक तमंचा .315 बोर

* एक खोखा कारतूस .315 बोर

* एक जिंदा कारतूस .315 बोर

* तार काटने का कटर

* चोरी किए गए बिजली के तार

* घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन

* विश्वकर्मा तुरहा के पास से एक अवैध चाकू

* दीपक साहू के पास से एक तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस

गिरफ्तार आरोपी

 

पुलिस ने मौके से निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया—

 

1. धर्मेंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र पटेल, निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी, बलिया।

2. विश्वकर्मा तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा, निवासी नीरूपुर, थाना हल्दी, बलिया।

3. नितेश पटेल पुत्र शिवजी पटेल, निवासी रैपुरा, थाना हल्दी, बलिया।

4. दीपक साहू पुत्र मुन्ना साहू, निवासी नीरूपुर, थाना हल्दी, बलिया।

5. एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

अस्पताल में चल रहा उपचार

मुठभेड़ में घायल धर्मेंद्र कुमार का इलाज जिला अस्पताल, बलिया में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का संदेश

बलिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा सरकारी संपत्ति की चोरी या नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें