November 2, 2026 8:05 pm

बलिया समाचार: एकतरफा कार्रवाई का आरोप, पीड़ित परिवार ने वाराणसी एडीजी जोन से लगाई न्याय की गुहार

संपादक PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज कोटवा में हुए चर्चित गोलीकांड एवं मारपीट प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। घायल सनी सिंह के परिजनों ने वाराणसी जोन के एडीजी को प्रार्थना-पत्र देकर स्थानीय पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि 6 जुलाई को सनी सिंह पर पूर्व नियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया गया। परिजनों का आरोप है कि सनी सिंह फेसबुक लाइव के माध्यम से बलिया से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद कथित तौर पर कुछ लोगों ने कोटवा मोड़ पर घात लगाकर हमला किया। आरोप है कि लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अवैध असलहों से हमला किया गया तथा फायरिंग भी की गई। जान बचाने के लिए सनी सिंह एक मोबाइल दुकान में घुस गए और वहीं से पुलिस को फोन कर सहायता मांगी।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के बजाय एकतरफा कार्रवाई की। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष के आरोपों को प्राथमिकता दी गई, जबकि पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए तथ्यों, मेडिकल रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।

प्रार्थना-पत्र में यह भी दावा किया गया है कि जिन लोगों को विपक्षी पक्ष ने घटना में नामजद किया है, उनमें से एक व्यक्ति घटना के समय लखनऊ में मौजूद था, जिसके समर्थन में मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध होने की बात कही गई है। साथ ही मेडिकल जांच में भी कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों द्वारा गंभीर चोट के कारण सीटी स्कैन और बेहतर उपचार की सलाह दिए जाने के बावजूद पुलिस ने पर्याप्त समय नहीं दिया।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी ओर से दी गई तहरीर पर अब तक विधिसम्मत कार्रवाई नहीं हुई, जबकि आरोपितों के विरुद्ध न तो कोई प्रभावी पूछताछ की गई और न ही गिरफ्तारी की गई। इसके विपरीत, घायल पक्ष पर ही कार्रवाई कर दी गई, जिससे परिवार में रोष है।

परिजनों ने वाराणसी एडीजी जोन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की किसी स्वतंत्र एजेंसी या वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, सीसीटीवी फुटेज, फेसबुक लाइव, मोबाइल लोकेशन, मेडिकल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें