November 2, 2026 11:16 pm

सोनभद्र: मूलभूत सुविधाओं को लेकर मारकुंडी के ग्रामीणों का प्रदर्शनजिला

मूलभूत सुविधाओं को लेकर मारकुंडी के ग्रामीणों का प्रदर्शनजिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

 

मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मारकुण्डी के टोला बल्लही में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आजादी के दशकों बाद भी यह टोला पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए समस्याओं के निराकरण के साथ मूलभूत सुविधाओं से टोले को आच्छादित किये जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि नमामि गंगे मिशन के तहत संचालित हर घर नल-जल योजना का लाभ आज तक टोला बल्लही के लोगों को नहीं मिल सका।न तो पाइपलाइन बिछाई गई और न ही घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा। आरोप है कि बिना कार्य पूरा किए ही योजना को पूर्ण दर्शा दिया गया। वहीं पठारी क्षेत्र होने के बावजूद सौभाग्य योजना के तहत भी विद्युतीकरण नहीं किया गया, जिससे ग्रामीण आज भी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू और अन्य विषैले जीवों का खतरा बढ़ जाने से लोगों की चिंता और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि टोले में प्राथमिक विद्यालय तक नहीं है। छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे टोलों और गांवों में जाना पड़ता है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाओं के अभाव में उनका टोला विकास की मुख्यधारा से आज भी कटा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर टोला बल्लही में पेयजल, विद्युत और शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर रामप्यारे, श्रवण कुमार, कृष्णानंद, विजय कुमार, बुधन, पारस, राजकुमार, कलावती, मालती, लालता, प्रभु, कमलेश आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें