November 2, 2026 10:34 pm

Madhya pradesh: बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, कांग्रेस ने प्रभावित पट्टाधारियों और झुग्गीवासियों को मुआवजा देने की उठाई मांग कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान पीएनपी न्यूज़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आगरमालवा / कलेक्टर कार्यालय में सोमवार शाम 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने एडीएम आर.पी. वर्मा को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका की हालिया अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध जताया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बस स्टैंड क्षेत्र की झुग्गियों और मोतीसागर तालाब के सामने पट्टाधारियों के निर्माण बिना पूर्व सूचना और नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए तोड़े गए। कांग्रेस ने कहा कि बारिश के मौसम में की गई इस कार्रवाई से गरीब परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञापन के माध्यम से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुए नुकसान की भरपाई तथा भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर, प्रदेश प्रवक्ता गुडडु लाला जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष रऊफ मुल्तानी, नगर अध्यक्ष रईस शेख, देवेंद्र वर्मा , सत्यनारायण अटल,अर्जुन सिंह, जनपद सदस्य दीपक गुर्जर, NSUI जिला अध्यक्ष इमरान अली, पार्षद पवन , शमीउल्ला वकील कारपेंटर,गुड्डलाला पार्षद,कमल जाटव पार्षद,देवराज ठाकुर, शाहिद मुल्तानी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष प्रकाश नायक ,श्याम गवली,राजू मुल्तानी, जाकिर मुल्तानी,मानसिंग सुल्तान पूरा, आदि उपस्थित रहे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें