November 2, 2026 10:44 pm

Madhya pradesh: भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनपी न्यूज़

 

आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा भारतरत्न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मरण पर्व के अंतर्गत एक विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार को स्थानीय काटन प्रेस में किया गया। इस गरिमामयी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शाजापुर देवास लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सौंलकी शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक मधु गेहलोत,पुर्व जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा, करणसिंह यादव, गोविंद सिंह बरखेडी, चिंतामण राठौर,पुर्व विधायक लालजीराम मालवीय, हरिनारायण यादव, अनिल मंडावरा, सुनिल पाटीदार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय विशेष रूप से मंचासीन रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद महेंद्र सिंह सौंलकी ने कहा कि भारत माता के महान सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति अद्वितीय समर्पण, अखंड भारत का संकल्प और सर्वोच्च बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ही देश की सबसे बड़ी शक्ति है और डॉ. मुखर्जी के इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का मुख्य दायित्व है। पुर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने डॉ. मुखर्जी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और संगठन निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक

पहुंचाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने देश के औद्योगिक विकास की मजबूत मजबूत आधारशिला रखी थी। और आगे कहा कि सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जिला सदैव भाजपा की विचारधारा का मजबूत स्तंभ रहा है। उन्होंने संकल्प जताया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को लेकर बूथ-बूथ तक जाएंगे और विकसित भारत के संकल्प में

अपना योगदान देंगे। विधायक मधु गेहलोत ने कहा कि जनसंघ से लेकर डॉ मुखर्जी का संकल्प मोदी सरकार ने पुरा किया धारा 370 हटाकर एक विधान,एक निशान,एक संविधान लागु किया। सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता पहुंचाएं। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, मोर्चा जिलाध्यक्ष साक्षी सकलेचा मंचासीन मौजूद थे। जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि इस जिला स्तरीय सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री मंयक राजपूत ने किया व आभार जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा ने माना।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें