November 2, 2026 11:22 pm

सोनभद्र समाचार: सोनभद्र के स्कूल में 2 छात्राओं से अशोभनीय हरकत, शिक्षक टीपू सुल्तान गिरफ्तार, विभाग ने निलंबित किया

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सोनभद्र: कोन थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में दो छात्राओं से कथित अशोभनीय हरकत करने के आरोप में सहायक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।शिक्षा विभाग ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक टीपू सुल्तान की तैनाती कोन क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में थी। आरोप है कि 1 जुलाई को विद्यालय की छुट्टी के बाद उन्होंने कक्षा एक और कक्षा तीन की दो छात्राओं को कार्यालय में बुलाकर उनके साथ अशोभनीय हरकत की। घर पहुंचने पर दोनों छात्राओं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। अगले दिन आरोपी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों ने पूछताछ की

 

शुक्रवार को शिक्षक के विद्यालय आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए उससे पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर कोन थाने ले गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।जांच जारी

 

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। वहीं, शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें