November 2, 2026 10:35 pm

रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पत्नी समेत 2 गिरफ्तार ,प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी पति की हत्या की खौफनाक साजिश

नहर में मिले शव के बाद हत्या के सनसनीखेज खुलासे तक पहुँची पुलिस बल –

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

पीएनपी न्यूज रेवाड़ी 3जुलाई चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

रेवाड़ी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव जड़थल निवासी एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी तन्नु (निवासी गांव कसोली) और हरिओम (निवासी गांव मुंडनवास कमालपुर) के रूप में हुई है।मामले का संक्षिप्त विवरण और पुलिस कार्रवा डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत दिनों गांव जड़थल निवासी रतनलाल ने थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनका 21 वर्षीय बेटा मोनू गत 8 जून की रात करीब 10 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर से दवाई लेने निकला था, जो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।जांच के दौरान, 10 जून को पुलिस को गांव आसलवास नहर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान गुमशुदा मोनू के रूप में हुई। मौके पर बुलाई गई ‘सीन ऑफ क्राइम’ (FSL) टीम को मृतक के शरीर पर जाहिरा तौर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे और उसकी स्कूटी भी नहर के पास ही बरामद हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला नहर में डूबने का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।परिजनों की आशंका पर तकनीकी जांच और हत्या का खुलासा डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मुकदमे में हत्या की धाराएं ईजाद की। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर गहनता से जांच शुरू की। तकनीकी जांच और कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस ने वीरवार को इस हत्याकांड में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों—मृतक की पत्नी तन्नु और हरिओम को धर दबोचा।शातिर दिमाग से रची गई थी कत्ल की साजिश पुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक मोनू की पत्नी तन्नु का एक सोनू नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने पति मोनू को अपने रास्ते से हटाने के लिए तन्नु ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। इस वारदात को अंजाम देने के लिए तन्नु ने सोनू के दो दोस्तों—हरिओम और अमन (निवासी मुंडनवास) की मदद ली।योजना के मुताबिक, तन्नु ने ही फोन करके अपने पति मोनू को गांव कसोली बुलाया। जैसे ही मोनू वहां पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे हरिओम और उसके साथी अमन ने मोनू को दबोच लिया। आरोपियों ने मोनू का मुंह और नाक तब तक दबाए रखा जब तक कि वह पूरी तरह बेसुध नहीं हो गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए उन्होंने मोनू को आसलवास नहर में फेंक दिया।आगामी कार्रवाई और पुलिस रिमांड डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक की पत्नी के परिजनों से भी गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस मामले में एफएसएल (FSL) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मौत दम घुटने से हुई थी या पानी में डूबने से। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल मुख्य प्रेमी सोनू और अन्य आरोपी अमन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें