November 2, 2026 8:52 pm

Madhya pradesh: SAFE CLICK-2.0 अभियान के दसवें दिवस आमजन को डिजिटल सुरक्षा का दिया गया संदेश

Sanchar Saathi App, CEIR Portal, NCRP पोर्टल, हेल्पलाइन 1930 एवं GRM Portal की उपयोगिता से नागरिकों को कराया गया अवगत।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान पीएनपी न्यूज़

 

आगर मालवा / जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं त्वरित शिकायत प्रक्रिया की दी गई जानकारी।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय SAFE CLICK-2.0 (सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन) अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03 जुलाई 2026 को अभियान के दसवें दिवस जिलेभर में व्यापक साइबर जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्मों की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न थाना एवं चौकी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं अधिक जनसंख्या वाले स्थानों पर नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान Sanchar Saathi App एवं CEIR Portal के माध्यम से गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने एवं मोबाइल ब्लॉक करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर साइबर अपराध की तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

नागरिकों को यह भी बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी के कारण यदि किसी बैंक खाते को फ्रीज किया जाता है, तो संबंधित बैंक में GRM Portal के माध्यम से नियमानुसार खाते को अनफ्रीज कराने की प्रक्रिया उपलब्ध है।

इसी क्रम में थाना नलखेड़ा पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को Sanchar Saathi App, CEIR Portal, NCRP पोर्टल, हेल्पलाइन 1930 एवं GRM Portal के उपयोग की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। वहीं चौकी बड़ागांव पुलिस द्वारा गांधी चौक पर आमजन को मोबाइल सुरक्षा, साइबर शिकायत प्रक्रिया एवं बैंकिंग सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना सुसनेर पुलिस द्वारा अंबेडकर पार्क के सामने आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की गई।

जिला पुलिस आगर मालवा ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, संदिग्ध कॉल अथवा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर Sanchar Saathi App/CEIR Portal का उपयोग कर उसे तत्काल ब्लॉक कराएं।

जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा बताया गया कि SAFE CLICK-2.0 अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक डिजिटल रूप से जागरूक बनकर स्वयं एवं अपने परिवार को साइबर अपराधों से सुरक्षित रख सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें