November 2, 2026 9:46 pm

Madhya pradesh:भाजपा संगठन ने सेवा, संगठन और समर्पण के नए प्रतिमान स्थापित किए

रिपोर्ट शफीक खान पीएनपी न्यूज़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि बीते एक वर्ष में प्रदेश संगठन ने सेवा, संगठन और समर्पण के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ जनविश्वास को भी अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया है। मालवीय ने कहा कि खंडेलवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं परिणामोन्मुख बनाने का कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ता-आधारित संगठन की अवधारणा को मजबूती देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान, अवसर और जिम्मेदारी प्रदान की। यही कारण है कि आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संगठन के अभियानों एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभा रहा है। इसी के साथ जिला प्रभारी जयदीप पटेल ने बूथ क्रमांक 168 पर भाजपा कार्यकर्ताओं का डिजीटल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। और संगठन की रीति नीति बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला महामंत्री मंयक राजपूत, मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, मनीष सौंलकी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें