पीएनपी न्यूज़/रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!1 जुलाई 2026 | आगर-मालवा
मानसून की पहली जोरदार बारिश ने आगर-मालवा जिले में एनएचएआई के दावों की पोल खोल दी। मंगलवार को हुई बारिश के बाद नेशनल हाईवे 552-G कई जगह पानी में डूब गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को जल भराव की वजह से रोड से निकलने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है एवं राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से अपने वहां पार किये
*क्या है पूरा मामला*
आगर-मालवा से गुजरने वाले NH-552-G पर पहली बारिश में ही जलभराव की स्थिति बन गई। नालियों की सफाई न होने और अधूरे ड्रेनेज सिस्टम के कारण सड़क पर 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। कई जगह सड़क किनारे बनी पुलियाएं ओवरफ्लो हो गईं।
*यातायात हुआ प्रभावित*
*स्कूली वाहन*: स्कूल जाने वाले बच्चों की बसो को जलभराव की वजह से हो रही है काफी परेशानी । कई अभिभावकों को बच्चों को लेने पैदल जाना पड़ा।
*एम्बुलेंस को दिक्कत*: अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी जलभराव के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
*स्थानीय लोगों का आरोप*
स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है। नालों की सफाई समय पर नहीं होती और हाईवे का ड्रेनेज सिस्टम फेल है। पूर्व में कई बार शिकायत के बावजूद एनएचएआई और जिला प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया।











