सोनभद्र। रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिहंद के निजी सुरक्षाकर्मी बिना हेल्मेट के वाहन चलाते दिखे
NTPC रिहंद परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले कुछ निजी सुरक्षाकर्मी बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाते नजर आए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब सुरक्षा नियमों का पालन कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करेंगे, तो दूसरों से नियम पालन की अपेक्षा कैसे की जा सकती है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि परियोजना में प्रवेश के दौरान आम नागरिकों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाता है, जबकि ऐसे मामलों में सुरक्षाकर्मियों पर भी समान नियम लागू होने चाहिए।
बताया जाता है कि इससे पहले भी निजी सुरक्षाकर्मियों पर NTPC कर्मचारियों के साथ मारपीट तथा अन्य विवादों के आरोप लग चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे मामलों में NTPC रिहंद प्रबंधन सुरक्षाकर्मियों के बचाव में कार्य करता है। हालांकि, इन आरोपों पर NTPC रिहंद प्रबंधन की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
यदि प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।











