November 2, 2026 7:57 pm

रेवाड़ी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर सज्जन सिंह ने खुद रचा 5 करोड़ की रंगदारी का मामला, गनमैन लेने के लिए रची गई थी साजिश

साजिश में शामिल आईबी के जवान को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार, सज्जन सिंह भी चढ़ेगा हत्थे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PNP न्यूज, रेवाड़ी 26जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

रेवाड़ी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सज्जन सिंह से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के चर्चित मामले का बड़ा खुलासा करते हुए पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता सज्जन सिंह ने पुलिस सुरक्षा (गनमैन) लेने के लिए यह पूरी फर्जी रंगदारी की कहानी रची गई थी। मामले में दिल्ली स्थित इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में तैनात एक कर्मचारी सिकंदर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए आरोपी सिकंदर को फरीदाबाद से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।2 जून को आई थी धमकी

बीएमजी सिटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सज्जन सिंह ने 15 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 जून को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एक कुख्यात गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन व्हाट्सएप ऑडियो संदेश के जरिए भी धमकी दोहराई गई। इस शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में रंगदारी का मामला दर्ज किया गया था।

 

पूछताछ में खुली साजिश की परतें

 

सीआईए की जांच में सामने आया कि आईबी में कार्यरत सिकंदर ने अपने साथी संदीप राणा के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची थी। आरोपी ने कबूल किया कि शिकायतकर्ता सज्जन सिंह के कहने पर एक आपराधिक गैंग के सदस्य के माध्यम से धमकी दिलवाई गई, ताकि पुलिस को उसकी जान को खतरा प्रतीत हो और उसे सरकारी सुरक्षा (गनमैन) मिल सके।

 

पुलिस ने आरोपी सिकंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि सह-आरोपी संदीप राणा और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

 

झूठी शिकायत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई —

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि रेवाड़ी पुलिस निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी व्यक्ति झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करेगा या किसी निर्दोष को फंसाने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को, चाहे उसका पद या प्रभाव कुछ भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें