November 2, 2026 5:54 pm

सोन नदी से तीसरे युवक का शव मिला:48 घंटे बाद बरामद, मीतापुर में तीन मौतों से मातम पसरा

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर स्थित सोन नदी में डूबे तीसरे युवक का शव 48 घंटे से अधिक समय बाद बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर गोठानी मंदिर के समीप नदी से शव निकाला।पुलिस ने परिजनों से पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। मृतक की पहचान मीतापुर निवासी 16 वर्षीय बोल बम केवट पुत्र लोधी के रूप में हुई है। इस हादसे में अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है।अन्य मृतकों में मीतापुर निवासी 18 वर्षीय संदीप निषाद पुत्र रविंद्र और 10 वर्षीय दीपक केवट पुत्र भगवान दास शामिल हैं। यह घटना मीतापुर निवासी रतन केवट की पुत्री के चौथी कार्यक्रम के दौरान हुई, जब परिजन नदी किनारे एकत्र हुए थे।कार्यक्रम के दौरान दीपक और बोल बम सोन नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। इसी बीच संदीप निषाद की भी नदी में डूबने से मौत हो गई। संदीप की मौत के संबंध में ग्रामीणों और प्रशासन के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के दौड़ाने पर घबराकर संदीप ने नदी में छलांग लगाई, जिससे उसकी मौत हुई।

 

प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि संदीप की मौत भी नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई है। पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्धारित क्षेत्र से बाहर लंबे समय से हो रहे अवैध बालू खनन के कारण सोन नदी कई स्थानों पर अत्यधिक गहरी और दलदली हो गई है। उनका कहना है कि इसी वजह से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें