November 2, 2026 5:48 pm

मोहर्रम पर्व को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नगर भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आगर-मालवा, । मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रीति यादव एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने गुरुवार देर शाम नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रूप से सराफा बाजार, सदर बाजार, बड़ौद दरवाजा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस, संवेदनशील स्थलों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है। शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए।

 

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर एएसपी रविन्द्र कुमार बोयत, एसडीएम आगर मिलिंद ढोके, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह, तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें