November 2, 2026 11:15 pm

कमरे में मिली विवाहिता की लाश, शरीर पर चोट के निशान, पंखे से लटका था फंदा।

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से 2019 में शादी होकर दयालबंद आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। कमरे में ही फंदा लटक रहा था। महिला के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।मृतका के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने जांच की मांग की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस करेगी।

 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अंतर्गत मधुपुर में रहने वाले अखिलेश वर्मा ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। अखिलेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अदिती का विवाह 2019 में दयालबंद में रहने वाले रविकांत मौर्य से हुआ। इसके बाद से उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

 

मंगलवार की दोपहर अदिती के पड़ोसियों ने अखिलेश को फोन कर बताया कि अदिती की तबीयत खराब है। तब उसने रविकांत के मोबाइल पर काल किया। इस दौरान रविकांत ने काल रिसिव नहीं किया। तब अखिलेश ने उसकी सास के मोबाइल पर काल किया। इस दौरान पता चला कि अदिती की मौत हो गई है।

 

उसने किसी तरह इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर हत्या की आशंका व्यक्त की। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि रविकांत तिफरा सब्जी मंडी में सब्जी व्यवसायी का काम करता है। मंगलवार की सुबहवह काम पर गया था।

 

तभी अदिती ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए जल्दी घर आने कहा था। इस पर रविकांत जल्दी घर आ गया। कुछ देर बा घर के सदस्यों ने साथ में नाश्ता किया। इसके बाद अदिती दूसरे कमरे में चली गई। कुछ ही देर में रविकांत भी अपने कमरे की ओर गया। वहां पर अदिती जमीन पर पड़ी थी।

 

उपर पंखे में एक फंदा लटका हुआ था। रविकांत और परिवार के लोगों ने अदिती को पानी पिलाने का प्रयास किया। इसके बाद से अपोलो लेकर गए। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को शव का पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 

शरीर में चोट के निशान, परिवारवालों को दी थी जानकारी

 

अखिलेश ने बताया कि अदिती के पति और परिवार के लोग आए दिन मारपीट करते थे। अदिती ने इसकी शिकायत कई बार परिवार के लोगों से की थी। एक बच्ची होने के कारण परिवार में मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही थी। इससे अदिती के ससुराल वालों की हरकतें लगातार बढ़ रही थी। बुधवार को जब मायके वाले पहुंचेतो अदिती के शरीर पर बेरहमी से मारपीट के निशान थे। साथ ही उसके गले में रस्सी के निशान थे। इसे देख मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

 

पति का दूसरी महिला से संबंध, चैट आया सामने

 

मायके वालों ने आरोप लगाया है अदिती के पति रविकांत का दूसरी महिला से संबंध है। इसकी जानकारी अदिती को हो गई थी। इसके बाद से अदिती और रविकांत के बीच विवाद होता था। अदिती ने अपने पति और दूसरी महिला के चैट का स्क्रीनशाट मायके वालों को भेजकर अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया था। इसके बाद उसने इस संबंध में अपने पति से बात की थी। तब उनके बीच विवाद हुआ था।

 

भाजपा नेता बनाते रहे दबाव

 

बहन की मौत की जानकारी मिलने पर अखिलेश अपने भाई अभिषेक के साथ शहर पहुंचे। जब वे अस्पताल पहुंचे तब पता चला कि रविकांत का चाचा बंधू मौर्य भाजपा पार्षद हैं। वह पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। साथ ही मायके वालों को भी गोलमोल बातें बोलकर उलझा रहा था। अखिलेश और अभिषेक ने पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।पांच साल बाद हुई बेटी

 

अखिलेश ने बताया कि उनकी बहन को बच्चा नहीं हो रहा था। इसे लेकर भी परिवार के लोगों ने उसे प्रताड़ित किया। आखिरकार इलाज के बाद उनकी एक बेटी हुई। बेटी अभी महज डेढ़ साल की है। इस बीच रविकांत का दूसरी महिला से संबंध हो गया। बेटी के जन्म के बाद अदिती ने सब ठीक होने की बात कही थी। इधर दूसरी महिला से संबंध होने के कारण रविकांत अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही था। करीब छह महीने पहले ही विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में बैठकर रविकांत को समझाइश दी थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें