November 2, 2026 6:55 pm

दरवाजा बंद करने के विवाद में चलती ट्रेन में युवक की चाकू मारकर हत्या फर्स्ट क्लास कोच में हुई वारदात से यात्रियों में दहशत, आरोपी फरार

मुंबई | रिपोर्टर योगेश यादव/पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुंबई लोकल ट्रेन में खूनी वारदात: दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या; आरोपी फरार

मुंबई: बारिश के बीच मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कांदिवली और बोरीवली रेलवे स्टेशनों के बीच चलती लोकल ट्रेन में मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मयंक लोहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय मुंबई में तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए लोकल ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर कुछ यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और यात्रियों के बीच हाथापाई होने लगी।

विवाद के बाद आरोपी ने निकाला चाकू

पश्चिम रेलवे पुलिस के मुताबिक, मारपीट से गुस्साए आरोपी ने अपने बैग से चाकू निकाला और मयंक लोहार पर अचानक हमला कर दिया। चाकू के गंभीर वार से मयंक बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से लोकल ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्री दहशत में आ गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी।

आरोपी की तलाश में पुलिस की 6 टीमें सक्रिय

सूचना मिलते ही बोरीवली जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छह अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

चलती लोकल में हुई इस हत्या की वारदात ने यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल बोरीवली जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें