November 2, 2026 4:56 pm

ससुराल में पति का लटकता मिला शव, पत्नी की संदिग्ध मौत।

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र खलियारी, हिन्दुस्तान टीम। रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार की रात ससुराल आए युवक का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला, जबकि पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पति अपनी पत्नी और मासूम बच्चे को लेकर मंगलवार को ही ससुराल आया था। घर में उनके अलावा कोई नहीं था। सुबह पड़ोस की महिलाओं से घटना की जानकारी हुई। पुलिस पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुरौटी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास अपनी 27 वर्षीय पत्नी आरती चार वर्षीय मासूम बेटे को लेकर मंगलवार को अपने ससुराल रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गया था।

 

विकास के सास, ससुर उनकी दो लड़कियां और एक लड़का बाहर रहते हैं। घर में विकास, उसकी पत्नी और मासूम बेटा ही था। बुधवार की सुबह काफी देर तक जब घर के बाहर कोई दिखाई नहीं दिया तो पड़ोस की महिलाओं ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद महिलाओं ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो विकास का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। जबकि पत्नी भी मृत अवस्था में पड़ी थी। वहीं उनका चार वर्षीय पुत्र पास में ही सो रहा था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद मासूम बेटे से जानकारी लेनी चाहिएलेकिन वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था। पुलिस दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पति विकास का शव फंदे से लटक रहा था तथा पास में ही पत्नी का भी शव पड़ा हुआ था। पत्नी के मुंह और नाक से झांग निकल रहा था। घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। दोनों की मौत किन कारणों से हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें