November 2, 2026 6:55 pm

सुसनेर में सीडब्ल्यूएसएन बच्चों की शिक्षा एवं सुविधाओं पर मंथन

पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आगर-मालवा, 23 जून। समावेशी शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू करने एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) की शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सुसनेर विकासखंड के जन शिक्षा केंद्रों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

 

जन शिक्षा केंद्र देहरिया, सोयत एवं सोयतकला की बैठक सांदीपनि विद्यालय सोयतकला में तथा डोंगरगांव केंद्र की बैठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव में संपन्न हुई। बैठक में CWSN बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति एवं शैक्षणिक उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एमआरसी श्री ओमप्रकाश पाटीदार ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण कार्य किया जाए तथा अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाए। बीआरसी श्री राधेश्याम पाटीदार के मार्गदर्शन में छात्रवृत्ति एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में शिक्षकों द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सहायक उपकरणों तथा व्यक्तिगत शिक्षण योजनाओं (IEP) पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय परिसरों को दिव्यांगजन-अनुकूल बनाने एवं बच्चों की सुरक्षा तथा सर्वांगीण विकास के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

24 जून को लगेगा दिव्यांग मूल्यांकन शिविर

एमआरसी श्री पाटीदार ने बताया कि 24 जून को जनपद पंचायत सुसनेर परिसर में दिव्यांगजन मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी (UDID) कार्ड तथा सहायक उपकरणों हेतु मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों से पात्र बच्चों को शिविर में अनिवार्य रूप से लाने की अपील की।

 

बैठक में बीएसी श्री मुकेश पालीवाल, जनशिक्षक श्री भेरूसिंह सिसोदिया, श्री रामदयाल गुर्जर, श्री इफ्तियार खान, श्री मनीष शर्मा, श्री केवलचंद शर्मा, श्री संदीप व्यास सहित विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रमुख एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें