। रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र-मिर्जापुर सीमा पर स्थित सिंघवान गांव के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जंगल किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर उम्भा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि यह स्थान मिर्जापुर जनपद की सीमा में आता है। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस को सूचना कर दिया गया
समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर करते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
Views: 477











