November 2, 2026 9:44 pm

बीजपुर में बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत:घर के आंगन में सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।जरहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती ने बताया कि मंगलवार रात 71 वर्षीय सुखमनिया, पत्नी नान्हक, अपने घर के आंगन में पनारा के पास किसी काम से गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया।परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, वे उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में सुखमनिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में दुख का माहौल है।

 

बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी स्थित पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें