November 2, 2026 9:46 pm

बजबजा रही नालियां, बंद रहता सामुदायिक शौचालय; ग्रामीणों में नाराजगी

राजू जिला रिपोर्टर /जालौन उत्तर प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामपुरा देहात (जालौन)। विकास खंड रामपुरा की ग्राम पंचायत रामपुरा देहात में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। गांव की कई नालियां गंदगी और जलभराव के कारण बजबजा रही हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय भी बंद मिला, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें कचरा और गंदा पानी जमा हो गया है। गर्मी के मौसम में उठ रही दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी रास्तों पर फैल रहा है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आय दिन सामुदायिक शौचालय पर ताला लटका मिलता है जबकि इसके संचालन और रखरखाव के लिए शासन द्वारा नियमित धनराशि खर्च की जाती है। शौचालय बंद होने से राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि शौचालय का उपयोग ही नहीं हो पा रहा है तो उसके रखरखाव पर खर्च होने वाली धनराशि की भी जांच होनी चाहिए।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से गांव की नालियों की तत्काल सफाई कराने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सामुदायिक शौचालय को नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और गंभीर रूप ले सकती हैं।

 

अब देखना यह होगा कि ग्राम पंचायत और जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और स्वच्छता व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

उक्त विषय के संबंध में सहायक विकास अधिकारी भारत सिंह से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि रोस्टर के तहत सफाई करवाई जाएगी जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें