November 2, 2026 9:46 pm

रीवेंट इंजीनियरिंग धारूहेड़ा में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

धारूहेड़ा 15 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी पुलिस द्वारा रीवेंट कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धारूहेड़ा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार की टीम ने कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। धारूहेड़ा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार और उनकी टीम ने मुख्य रूप से भाग लिया। नशे से दूर रहने की अपील: कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से नशे से दूर रहने की अपील की और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने संबंधी जानकारी भी दी गई।पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। कर्मचारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, लिंक और साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा डायल 112 एव 112 इंडिया ऐप, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर जानकारी दें।इस मौके पर टीम ने किसी भी आपात स्थिति या साइबर अपराध की शिकायत तुरंत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका समाधान भी किया गया।

धारूहेड़ा: रीवेंट कंपनी में कर्मचारियो को जागरूक करते हुए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें