November 2, 2026 9:37 pm

एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ‘भूड़पुर वाले’ विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष नियुक्त

गुरुग्राम चीफ 15 जून ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

विप्र फाउंडेशन (गुरुग्राम इकाई) की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 14 जून 2026 को प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार तथा नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के प्रारम्भ में निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री चेतन शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को वर्ष 2024-26 के सफल एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ द्वारा पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त घोषित किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चेतन शर्मा के प्रस्ताव एवं उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संगठन में लगातार तीन बार जिला महामंत्री के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुके एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ‘भूड़पुर वाले’ को वर्ष 2026-2028 के लिए विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए करतल ध्वनि से स्वागत किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विद्याधर पारीक की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ के अनुमोदन से जिला कार्यकारिणी के प्रथम विस्तार की घोषणा की।

जिला महामंत्री के रूप में श्री जयमंत मुदगिल, श्री सीताराम शर्मा एवं श्री अनिल अत्रि को नियुक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्री नरेंद्र वशिष्ठ, श्री बृजेश पाठक, श्री धर्मेंद्र मिश्रा एवं श्री प्रदीप कुमार शर्मा को दायित्व सौंपा गया। जिला सचिव के रूप में एडवोकेट नरेंद्र कुमार शर्मा एवं श्री विजय शर्मा को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री चेतन शर्मा की संगठन के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं एवं कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें विप्र फाउंडेशन हरियाणा का प्रदेश सचिव नियुक्त करने की घोषणा की।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा एवं सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण श्रीमाली, संस्थापक एवं संयोजक श्री सुशील ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विद्याधर पारीक सहित समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला युवा प्रकोष्ठ, जिला महिला प्रकोष्ठ एवं जिला ग्रामीण प्रकोष्ठ की कार्यकारिणियों की घोषणा की जाएगी तथा इसके उपरांत जिले की संपूर्ण टीम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।बैठक में प्रदेश सचिव श्री नरेंद्र गौड़, प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री राजेश शर्मा, श्री कैलाश चंद शर्मा, श्री गोविंद वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुष्पमालाओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान के विस्तार तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें