November 2, 2026 8:51 pm

70 वीं वाहिनी एस एस बी कैंप बरसोला द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

70वीं वाहिनी कमांडेंट “श्री राजन कुमार श्रीवास्तव” जी के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 08/09/25 को “डी” समवाय बरसोला के अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरतनगर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।

उपरोक्त आयोजन के दौरान 81पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया एवं साथ ही सभी लाभार्थियों को समस्त दवा निःशुल्क वितरित की गयी।इस आयोजन में आस पास के कुल 04 गांव क्रमशः रघुनंदन पुरवा, टांडा,सूरतनगर, के ग्रामीणों ने इलाज करवा कर निःशुल्क दवा प्राप्त की। सशस्त्र सीमा बल द्वारा बॉर्डर क्षेत्र के गांवों में समय समय पर इस तरह के पशु चिकित्सा शिविर,मानव चिकित्सा शिविर, सामाजिक चेतना अभियान इत्यादि कार्यक्रम किये जाते रहे है । 70वीं वाहिनी द्वारा बरसात में बाढ़ संबंधित रेस्क्यू के लिए एक RRT टीम का भी गठन किया गया है जो इस तरह की समस्या से निपटने के लिए सदा तत्पर है।

इस आयोजन के दौरान डॉ. सौरभ सिंघई (पशुचिकित्साधिकारी) लखीमपुर खीरी ,श्री प्रदीप सिंह (सहायक कमांडेंट) मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा अजीत कुमार अन्य बलकर्मी तथा साथी ग्राम प्रधान ,ग्राम प्रधान पति विजय शंकर सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

 

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें