November 2, 2026 8:07 pm

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 23 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

थाना माडल टाउन पुलिस ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला मुरादाबाद के एकता कालोनी निवासी नरेश के रूप में हुई है।

 

जांचकर्ता के मुताबिक गत 20 जून को एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह पिछले तीन साल से अपने बीवी बच्चों के साथ यहां किराए पर रह रहा है। वह और उसकी पत्नी दोनो एक निजी कंपनी में साथ काम करते है। उनकी गैर मोजुदगी में उनके चार बच्चे घर पर अकेले रहते हैं।

 

20 जून को उनके काम पर जाने के बाद आरोपी नरेश उनके घर पर आया और उनके तीन बच्चो को पैसे देकर दुकान पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उनकी 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसकी पत्नी लंच के लिए घर पर वापस लौटी तो बच्ची ने उपरोक्त घटना के बारे में बताया।

 

पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें