November 2, 2026 7:00 pm

65.500 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक भी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ बड़ौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवेन्द्र मेवाड़ा  समाचार

आगर मालवा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बड़ौद पुलिस ने बीजानगरी तिराहे पर नाकाबंदी कर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर वाहन की जांच की गई। तलाशी लेने पर 150 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, 150 क्वार्टर मसाला शराब एवं 23 नग बीयर बरामद हुई। पुलिस ने कुल 65.500 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की।

शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सज्जन सिंह सौंधिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी से शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर

बड़ौद पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें