कोसली, प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अग्रवाल समाज कोसली के लिए यह गौरव का विषय है कि समाज के होनहार युवा डॉ. नवीन गोयल का चयन अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार में होम्योपैथिक चिकित्सक अधिकारी के पद पर हुआ है। डॉ. नवीन गोयल अब एनटीपीसी में अपनी सेवाएं देंगे।
डॉ. नवीन गोयल, सज्जन कुमार गोयल के सुपुत्र एवं स्वर्गीय नंदलाल गोयल के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ अग्रवाल समाज कोसली में भी खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने डॉ. नवीन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने कहा कि डॉ. नवीन की मेहनत और लगन से मिली यह सफलता परिवार के लिए गर्व की बात है। उनकी नियुक्ति से समाज के अन्य युवाओं को भी शिक्षा और अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर उनके ताऊ उदयभान गोयल, चाचा राकेश गोयल व सुरेंद्र गोयल तथा भाई विकास गोयल, अमित गोयल, अमन गोयल और राहुल गोयल सहित परिवारजनों ने खुशी जताते हुए डॉ. नवीन को शुभकामनाएं दीं।











