पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी के द्वार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनपद के चार डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट ने सोसाइटी को किया अपना योगदान
बलिया । पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी कोटवां के तत्वाधान में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चार सौ से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य की निः शुल्क जांच, इलाज एवं दवा वितरण किया गया। रानीगंज बाजार के कोटवां पंचायत भवन पर रविवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ कोटवां के प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोंगो को सम्बोधित करते हुए रोशन गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोंगो को बहुत लाभ मिलता हैं। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण इलाके के अलग अलग क्षेत्रों में होना चाहिये। इससे गांवो के बूढ़े बुजुर्गों बच्चों व महिलाओं को काफी फायदा होता हैं। निः शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा से उन लोंगो को बहुत फायदा होता हैं जो जांच के नाम पर सैकड़ों रुपये खर्च नहीं कर सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक व पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रबंधक नित्यानंद सिंह ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में सुगर, वीपी, ब्लड ग्रुप सहित अन्य कई जरूरी जांच की गई तथा सैकड़ों रोगियों का इलाज व निः शुल्क दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ गंगासागर, डॉ उमेश श्रीवास्तव, डॉ के0 एन0 सिंह, डॉ अविनाश गौरव ने रोगियों का इलाज किये
फार्मासिस्ट संदीप यादव, एएनम हीना मौजूद रही।
उल्लेखनीय है कि शाम 5:00 बजे तक मरीजों की जांच और निशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम चलता रहा।
अंत में कार्यक्रम के आयोजक पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रबंधक नित्यानंद सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों को अंग वस्त्रम और फूल मालाओं से सम्मानित किया। इस मौके राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंचन सिंह, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जनपद के सभी तहसील अध्यक्ष, एवं सदस्य गड़ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।











