November 2, 2026 8:12 pm

दो गुटो के किन्नर आपस में भिड़े दो किन्नर समेत एक महिला घायल*

*बदायूं न्यूज*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उझानी नगर के दो गुट के किन्नर आपस में भिड़ गये इलाका के बंटवारे को लेकर आपस में किन्नरों के दो गुट रविवार की सुबह आपस में भिड़ गए और दोनों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक गुट के तीन किन्नर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। दूसरे गुट के दो किन्नर भी घायल हुए है। दोनों पक्षों में फोन एवं आमने-सामने गाली गलौच तक हो चुकी है।सुबह दस बजे शिवम उर्फ शिवानी किन्नर, नेहा किन्नर और उसके साथी उसके घर आ धमके और उन्हें व उनसे साथी किन्नरों को घर से बाहर बुला कर हमला बोल दिया और रागिनी किन्नर, पिंकी किन्नर समेत उसकी जमकर पिटाई करने के बाद तीनों के बाल काट दिए। दोनों गुटों ने थाने में पहुंचकर शिकायत की और हंगामा किया जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर घायल किन्नरों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

PNP NEWS संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव बदायूँ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें