November 2, 2026 6:59 pm

230 लीटर अवैध शराब व निर्माण सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवती बलिया। जनपद बलिया की रेवती थाना पुलिस को अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 230 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब तथा अवैध शराब निर्माण की भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी द्वारा की गई।

 

*मुखबिर की सूचना पर छापा, आरोपी गिरफ्तार*:-

आज दिनांक 30 अक्तूबर 2025 को उपनिरीक्षक श्री ऋषिकेश गुप्ता मय हमराह टीम क्षेत्र में गश्त व अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से निकले थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि रेवती थाना क्षेत्र के कवलेन पांडेय का टोला (खरिका) स्थित बगीचे के पीछे एक व्यक्ति अवैध शराब बना और बेच रहा है।

सूचना के आधार पर दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने अभियुक्त इन्द्रजीत पासवान पुत्र स्वर्गीय देवमुनी पासवान (उम्र 45 वर्ष), निवासी कवलेन पांडेय का टोला, थाना रेवती, जनपद बलिया को मौके से गिरफ्तार किया।

 

*बरामदगी का ब्यौरा*:-

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न वस्तुएँ बरामद कीं –15 लीटर की 10 जरीकैनों में 150 लीटर कच्ची शराब।

20 लीटर के 4 छोटे ड्रमों में 80 लीटर कच्ची शराब।

कुल 230 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब

एक प्लास्टिक के झोले में 500 ग्राम नौसादर, 500 ग्राम फिटकिरी, 1 किलो यूरिया, 900 ग्राम नमक साथ ही 800 लीटर लहन और 25 भट्टियाँ मौके पर नष्ट की गईं।

 

*कानूनी कार्रवाई*:-

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रेवती में मुकदमा संख्या 402/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम एवं धारा 274, 275 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*पुलिस अधीक्षक का संदेश*:-

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने कहा कि “जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों के खिलाफ लगातार सघन अभियान जारी रहेगा।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें