Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 4 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी, महेश कुमार
धारुहेड़ा कस्बा के मुख्य बाजार स्थित रामलीला स्थल लाला मनीराम बाग़ में श्री राम रामलीला क्लब के तत्वावधान में 19 सितंबर से प्रारंभ होने वाली पंद्रह दिवसीय रामलीला मंचन को लेकर मंगलवार शाम चार बजे धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भूमि पूजन किया गया। इसके बाद भगवान श्री राम का ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रतन चन्द सैनी,दिलीप सिकरवाल ने भूमि पूजन किया । इसके बाद मंडल पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन की तैयारियों का शुभारंभ किया। साथ ही रामलीला के कलाकारों ने मंचन अभ्यास करना प्रारंभ किया।
मंडल पदाधिकारी डॉ अश्विनी शर्मा ने बताया कि पंद्रह दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ 19 सितंबर को किया जाएगा। इसके लिए भूमि पूजन के साथ तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। तैयारियों को पूरा करने के लिए मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है। रामलीला को रौचक बनाने के लिए हास्य, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन बीच बीच में किया जाएगा। इस अवसर पर लीलाधर सैन,रमेश सिकरवाल,डॉ अश्वनी जोशी,पार्षद राहुल जोशी,राजकुमार शर्मा,गौतम शर्मा,मोंटी रंगा,नवल सैनी सहित मंडल के पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।











