Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा ,4 सितंबर महेश कुमार
धारुहेड़ा कस्बा के मुख्य बाजार स्थित रामलीला स्थल मनीराम बाग़ बाजार देवकी गौ उपचार सेवा संस्था धारूहेड़ा के प्रधान अश्वनी सैन को कृष्ण दायमा जी से सूचना मिली मैन बाजार मन्नी के बाग में स्थित एक कुएं में एक छोटा गौ वंश गिर गया है सूचना पाकर देवकी गौ उपचार शाला रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया गौ वंश बिल्कुल सही सलामत कुएं से बाहर निकाला गया । इसी के साथ देवकी उपचार शाला टीम ने बाजार में संदेश दिया कि कही भी कोई भी धारूहेड़ा क्षेत्र के आस पास कोई भी बीमार ,घायल, रोडक्सीडेंट गौ माता गौ वंश,बेजुबान जीव दिखाई दे तो आप हमें सूचना दे ताकि हम उस सेवा में भागी बन सके और आप भी सूचना देकर हमारा साथ दे । हमारा एम्बुलेंस no 7027897689,9253555102 इन नबरों पे कॉल कर सकते है इस मौके पर संस्था सचिव अक्षय बागोरिया, भोलू ढाना,नवनीत दहिया, हरिओम तंवर, रणबीर ठाकरान, गौरव सैन, विक्की यादव, आशीष सैनी, निखिल जांगिड़ डॉ.रोशन पंकज राजपुरा , टिंकू सैन,मौजूद रहे।











