November 2, 2026 8:51 pm

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार।

सिकंदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर किया था धार्मिक भावनाओं को आहत।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम हड़सर निवासी एक युवक को हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 31 अक्तूबर 2025 को वादी द्वारा थाना सिकंदरपुर में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया कि विष्णु शंकर उर्फ गोलू पुत्र सुदामा प्रसाद, निवासी ग्राम हड़सर ने भगवान श्रीराम एवं भगवान परशुराम के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर वायरल कर दिया। इस मामले में थाना सिकंदरपुर में मु0अ0सं0 331/2025, धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

मुखबिर की सूचना पर 1 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक रामसकल यादव मय पुलिस टीम ने बंशी बाजार चट्टी से आरोपी विष्णु शंकर उर्फ गोलू (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियाँ सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, जिन्हें किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें