तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। ग्राम पंचायत सोनबरसा विकास खंड मुरलीछपरा में कराए गए विकास कार्यों की जांच माननीय हाईकोर्ट, इलाहाबाद के आदेश पर 27 नवंबर 2025 को की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी बलिया ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र पसार पौत्स्यायन करेंगे। जांच के दौरान पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान तथा शिकायतकर्ता पवन कुमार यादव को सभी मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
*सचिव का तबादला बना कारण, अभिलेख उपलब्ध कराने में देरी की आशंका*:-
खंड विकास अधिकारी मुरलीछपरा ने बताया कि जांच समिति गठित कर दी गई है। हालांकि ग्राम पंचायत सोनबरसा के सचिव का हाल ही में तबादला हो गया है और नए सचिव ने कार्यभार अभी-अभी संभाला है। ऐसे में अभिलेखों की उपलब्धता और उनकी तकनीकी जांच में हल्की देरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
*जांच के लिए पुलिस बल और तकनीकी टीम की मांग*:-
जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना दोकटी से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग से विकास कार्यों की तकनीकी जांच हेतु सहायक अभियंता तैनात किए जाने को कहा गया है।
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में यह जांच निर्धारित तिथि 27 नवंबर की सुबह से शुरू की जाएगी।











