November 2, 2026 8:50 pm

हरियाणा सरकार के मनोनीत दो पार्षदों को चेयरमैन ने दिलाई शपथ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 20 अगस्त जिला रिपोर्टेड दीपक तिवारी, महेश कुमार

 

धारूहेड़ा के नगरपालिका धारूहेड़ा के मनोनीत पार्षद भाजपा के वरिष्ठ नेता अतर सिंह पांचाल व राजकुमार सैनी को नगरपालिका कार्यालय में शपथ दिलाई गई। चेयरमैन कंवर सिंह ने पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर उनके कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत कराई। शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन ने कहा कि नगरपालिका का मुख्य उद्देश्य लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और अब नवनियुक्त पार्षदों के जुड़ने से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

 

उन्होंने सभी पार्षदों से आपसी समन्वय और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पार्षद जनता और प्रशासन के बीच सेतु का काम करते हैं, इसलिए जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करें। कार्यक्रम में पार्षदों ने भी विश्वास दिलाया कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। इस मौके पर इंद्रपाल मुकदम, राहुल जोशी, राकेश, नपा सचिव मोहित, प्रवीण, अजय जांगडा, कृष्ण आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें